|
परबतसर। यूनिवर्सल कंप्यूटर सेंटर में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की इंदिरा महिला शक्ति योजना के तहत निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनमें से 18 महिलाओं और बालिकाओं का चयन आरएससीआईटी कोर्स के लिए किया गया।कोर्स के इस नए बैच का शुभारंभ परबतसर नगर पालिका की वार्ड पार्षद कोमल त्रिपाठी ने किया। संस्थान के प्रबंधक ने बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर कौशल त्रिपाठी, प्रियंका चौहान, सुरभि कंवर, हितेश तुंदवाल, आर्यन सैनी, सेंटर प्रबंधक सुनील कल्ला, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
|