|
मुंबई के विद्याविहार इलाके में बुधवार शाम कोहिनूर सिटी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लगने से दो जुड़े हुए फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार आग की सूचना शाम करीब 4.45 बजे नियंत्रण कक्ष को मिली थी। शुरुआत में अधिकारियों ने आग पांचवीं मंजिल पर लगने की बात कही थी, लेकिन बाद में पुष्टि की गई कि आग सातवीं मंजिल पर लगी थी।
मुंबई अग्निशमन विभाग (एमएफबी) ने इसे द्वितीय श्रेणी यानी बड़ी आग घोषित किया, जिसके बाद सात मंजिला इमारत से निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि आग दो फ्लैट में बिजली के तारों और अन्य सामग्रियों तक ही सीमित रही। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
|