|
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार करीब 80 वर्षीय आरोपी को उसकी अधिक उम्र और पांच महीने से ज्यादा की हिरासत अवधि को देखते हुए सशर्त जमानत दे दी। नदिया जिले के मुरुतिया थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोपी को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था।न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने आरोपी की उम्र पर गौर करते हुए जमानत मंजूर की। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में दावा किया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है। अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपी को 20,000 रुपये के मुचलके और 10,000 रुपये के दो जमानतदार (जिनमें से एक स्थानीय) प्रस्तुत करने पर रिहा किया जाएगा।
न्यायमूर्ति घोष ने यह भी निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता हर सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे और अदालत की अनुमति के बिना नदिया जिले के बाहर न जाए। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अभियोजन पक्ष 16 गवाहों से जिरह करना चाहता है, जिससे निकट भविष्य में मुकदमे के पूरा होने की संभावना कम है।
|