सऊदी अरब बस दुर्घटना पर दुख जताने के बाद किरेन रिजिजू से ओवैसी व प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास प्रस्ताव सौंपे
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक्स पर साझा पोस्ट में रिजिजू ने कहा कि इस हादसे में उमराह पर गए कई भारतीय तीर्थयात्री शामिल थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने लिखा कि वह दुर्घटना से स्तब्ध हैं, और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।इसी बीच, नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर रिजिजू से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, मालेगांव के विधायक मुफ्ती इस्माइल और महाराष्ट्र के एडवोकेट मोमिन मुजीब ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव तथा UMEED पोर्टल पर पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाने संबंधी याचिका केंद्रीय मंत्री को सौंपी।
रिजिजू ने बताया कि उन्हें प्रतिनिधिमंडल से कई विकास संबंधी सुझाव प्राप्त हुए हैं और सरकार इन प्रस्तावों का अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना को लेकर भारतीय अधिकारी लगातार जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं।
18-November-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11013