logo

असम राइफल्स पर 2017 के हमले का उग्रवादी गिरफ्तार, खेत से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मणिपुर में असम राइफल्स पर 2017 में किए गए घात लगाकर हमले के मामले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के स्वयंभू मेजर कोइजाम इबोचौबा उर्फ सूमो को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने रविवार को इम्फाल पश्चिम के सागोलबंद स्थित एक घर से 45 वर्षीय सूमो को पकड़ा।राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अनुसार यह हमला चंदेल जिले के चमोल–सजिर तंपक रोड पर 2017 में पीएलए और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट (एमएनपीएफ) द्वारा किया गया था। हमले में असम राइफल्स के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई, जबकि कार्रवाई में दो उग्रवादी भी मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि सूमो की जानकारी पर काकचिंग जिले के खारुंगपत स्थित एक खेत से प्लास्टिक के ड्रम में छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद सामग्री में एक एम-16 राइफल, आठ एसएलआर राइफल, एक डेटोनेटर, मैगजीन, मोर्टार और दो आईईडी शामिल हैं।

17-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/11005