logo

शाहजहांपुर में जेसीबी से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
शाहजहांपुर, 13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जेसीबी से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर दक्षिणी गांव में मंगलवार रात उस समय घटी जब एक जेसीबी कई ट्रैक्टरों के साथ जा रही थी। इसी दौरान गांव के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे संदीप गंगवार (32) को जेसीबी ने कुचल दिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद जेसीबी चालक मशीन सहित फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

13-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10995