ईडी ने जेपी इंफ्राटेक के एमडी मनोज गौड़ को धन शोधन मामले में किया गिरफ्तार
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
नई दिल्ली, 13 नवम्बर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल्टी कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ को घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ जांच घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।
13-November-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10990