logo

कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में पीछे नहीं रहे, इसको लेकर सक्रिय रहे भाजपा कार्यकर्ता : भागीरथ चौधरी

Editor : Omprakash Najwani - Ajmer Ka Aaina
_किशनगढ़ मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के आवास एवं कार्यालय पर आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) बैठक में उपस्थित रहे स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता+!! किशनगढ़ (अजमेर), 7 नवंबर 2025 किशनगढ़ मुख्यालय पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के निजी आवास एवं कार्यालय पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) बैठक में शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भी सम्बोधित किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्देशित प्रक्रिया को पूरी सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ निष्पादित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता इसमें सक्रियता के साथ आवश्यक सहयोग देंगे और अपने बूथ व मंडल स्तर पर पुनरीक्षक टीमों की मदद करेंगे। उन्होंने पुनरीक्षा प्रक्रिया के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता तक पहुँच सुनिश्चित हो और वोटर लिस्ट में कोई छूट न हो। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता : पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशनगोपाल दरगढ़, नगर परिषद उपसभापति मनोहर तारानी, अराई उपप्रधान विष्णु शर्मा, अराई पूर्व प्रधान हरजीराम नुवाद, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, मदनगंज अध्यक्ष राखी शर्मा, सुरसुरा अध्यक्ष कुलदीप सुनारीवाल, सिलोरा अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, बोराड़ा अध्यक्ष रणजीत खोड, अराई अध्यक्ष शिवरतन सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, श्यामसुंदर वैष्णव, जगदीश कोठीवाल सहित स्थानीय पार्षद, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएलओ एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

07-November-2025 || Ajmer Ka Aaina
https://ajmerkaaaina.com/news/detail/10954