logo

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकवादी मार गिराए

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
श्रीनगर, 8 नवम्बर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने एक महत्वपूर्ण घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि केरन सेक्टर में एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को यह अभियान शुरू किया गया।सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर आतंकवादियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए। सेना ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।यह सफल अभियान क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और प्रभावी आतंकवाद विरोधी रणनीति को प्रदर्शित करता है। इससे पहले 5 नवम्बर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में भी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर व्हाइट नाइट कोर ने लिखा, ‘‘ऑपरेशन छत्रू में आज तड़के सतर्क जवानों ने आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।’’
08-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10952