logo

राहुल गांधी आज पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों से करेंगे संवाद

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
भोपाल, 8 नवम्बर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे और पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में पार्टी के जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 2028 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करना है।कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी शनिवार को दोपहर 3:30 बजे बिहार से भोपाल पहुंचेंगे और फिर पचमढ़ी के लिए उड़ान भरेंगे, जहां ज़िला अध्यक्षों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जिला अध्यक्षों से बातचीत के बाद राहुल गांधी बिहार लौट जाएंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस साल तीन जून को भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की थी। इसके बाद अगस्त में 71 ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए 15 महीने की अवधि को छोड़कर कांग्रेस 2003 से मध्यप्रदेश में सत्ता से बाहर है। 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर हार गई थी।

08-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10947