logo

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 500 झुग्गियां खाक

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
दिल्ली, 8 नवम्बर। दिल्ली के रोहिणी स्थित रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात लगी भीषण आग में लगभग 500 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। हादसे में मुन्ना की मौत हो गई, जबकि राजेश झुलसकर घायल हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, रात 10 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन रोबोट घटनास्थल पर भेजे गए। बताया गया कि आग लगने के दौरान कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे लपटें और भड़क उठीं तथा निवासियों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां तैयार रखी गईं। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह तक काबू पा लिया गया।

08-November-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10945