logo

एटीएस-एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई : मादक पदार्थ तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
राजस्थान के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 25,000 रुपये के इनामी एक आरोपी ने पाकिस्तान से पंजाब और दिल्ली तक हेरोइन की तस्करी का नेटवर्क खड़ा कर लिया था। आरोपी की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है।विकास कुमार ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग उम्र में ही अपने पिता का अनुसरण करते हुए मादक पदार्थों के व्यापार में कदम रखा था। पिता के जेल जाने के बाद उसने पंजाब, जैसलमेर और बीकानेर की सीमाओं तक अपने काम का विस्तार कर लिया। एटीएस ने झुंझुनू और बाड़मेर से जुड़े संदिग्ध निजी सोशल मीडिया अकाउंट का भी पता लगाया। खुफिया जानकारी के आधार पर टीम नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र पहुंची, जहां से आरोपी को पकड़ लिया गया। दूसरे मामले में, 20,000 रुपये के इनामी जोगाराम को बाड़मेर में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
31-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10912