logo

अहिंदा संगठनों की राहुल गांधी से अपील – सिद्धरमैया रहें पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मैसुरु। कर्नाटक में अहिंदा संगठनों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की है कि वे यह घोषणा करें कि सिद्धरमैया पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विभिन्न अहिंदा संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को यहां एक अभियान शुरू किया, जिसके तहत उन्होंने राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन पर चल रही अटकलों को समाप्त करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। अहिंदा (अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और दलितों के लिए कन्नड़ संक्षिप्त नाम) एक सामाजिक समूह है, जो सिद्धरमैया के चुनावी समर्थन का प्रमुख आधार माना जाता है। यह कदम राज्य में मुख्यमंत्री पद पर संभावित बदलाव की चर्चाओं की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। कांग्रेस सरकार नवंबर में अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे पड़ाव पर पहुंचने जा रही है, जिसे कुछ लोग ‘नवंबर क्रांति’ कह रहे हैं।

30-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10900