logo

मणिपुर में उग्रवादियों पर बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
इंफाल। सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्वी जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक महिला सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) संगठन की एक महिला कार्यकर्ता को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल गेम गांव से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान निंगथौजम अनीता देवी (44) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह जिरीबाम जिले की एक लड़की को आतंकवादी संगठन में भर्ती कराने में शामिल थी।इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई एंड्रो पार्किंग से मंगलवार को प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मैतेई) संगठन के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान वाहेंगबाम किरण सिंह (45) के रूप में हुई है।बयान में कहा गया है कि राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए गोपनीय जानकारी के आधार पर तलाशी, घेराबंदी और जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इस बीच बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के नगैरंगबाम मानिंग लौकोन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान चार आग्नेयास्त्र बरामद किए। जब्त सामान में एक .303 राइफल और मैगजीन, दो देसी सिंगल बैरल बंदूकें, एक पिस्तौल और मैगजीन, बिना डेटोनेटर वाले दो हथगोले और कारतूस शामिल हैं।
30-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10899