नवी मुंबई में डीआरआई ने पकड़े 4.4 करोड़ के चीनी पटाखे
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
नवी मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर कांच की वस्तुओं में छिपाए गए 4.4 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई डीआरआई के ऑपरेशन ‘फायर ट्रेल’ के अंतर्गत की गई।एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने चीन से आए 40 फुट लंबे एक कंटेनर को रोका। दस्तावेज़ों में कंटेनर में कांच की बोतलें भरी होने का दावा किया गया था, लेकिन जांच में उसके भीतर 29,340 चीनी पटाखे बरामद हुए।अधिकारी ने बताया कि विदेश व्यापार नीति के तहत पटाखों का आयात प्रतिबंधित है और इसके लिए विस्फोटक नियम, 2008 के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) तथा पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से अनुमति लेना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इस महीने डीआरआई की मुंबई इकाई अब तक करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के तस्करी वाले पटाखे जब्त कर चुकी है।
30-October-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10896