logo

नागपुर में कार-बस की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बुधवार दोपहर नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर वडम्बा गांव के पास एक कार और निजी यात्री बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब जबलपुर जा रही कार एक दोपहिया वाहन से टकराने से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जबलपुर निवासी कपिल साहनी (50), अमित अग्रवाल (51) और संदीप सोनी (51) के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार और उसकी पत्नी, बस चालक तथा कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
30-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10894