logo

मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन, दो आरोपी गिरफ्तार

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दो लोगों को एक दलित नाबालिग लड़की का अपहरण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के सखावतपुर गांव में की गईं। घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी (बुढ़ाना) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी तालिब (25) और उसके साथी शादाब (23) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पांच अक्टूबर को तालिब ने शादाब की मदद से नाबालिग का अपहरण किया था। उसे मध्य प्रदेश के जबलपुर ले जाकर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में तालिब से उसका निकाह कर दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने निकाह से पहले लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की को 26 अक्टूबर को जबलपुर से बरामद कर मुजफ्फरनगर लाया गया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को बुढ़ाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
29-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10884