logo

गाजीपुर में गंगा नदी में नहाते समय महिला और बच्चे की डूबकर मौत, एक की तलाश जारी

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में नहाते समय एक महिला और बच्चे की डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गहमर इलाके के गोविंद राय की रहने वाली पुष्पा देवी छठ पूजा के लिए वेदी बनाने गंगा घाट पर गई थीं। उनके साथ बेटी गायत्री (12) और एक बच्चा रोहन राजभर (11) भी था।सूत्रों ने बताया कि जब पुष्पा देवी वेदी बना रही थीं, तभी दोनों बच्चे नदी में नहाने चले गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। मदद के लिए पुष्पा की चीखें सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को लगाया गया। काफी देर तक तलाश के बाद रोहन का शव बरामद किया गया, जबकि थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे ने बताया कि गायत्री की तलाश जारी है। एक अन्य घटना में कुतुबपुर गांव की रहने वाली चिंता देवी (40) गंगा में नहाते समय डूब गईं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और नाविकों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
27-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10867