|
ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर शाम दो मंजिला एक इमारत ढह गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दीवानशाह दरगाह रोड पर स्थित आवासीय-सह-व्यावसायिक हाफिज बिल्डिंग पुरानी थी और उसे गिराने के लिए पहले ही चिह्नित किया गया था।
भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख साकिब खर्बे ने पीटीआई को बताया कि घटना देर शाम हुई और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अन्य अधिकारियों ने बताया कि इमारत ढहने के समय भूतल पर स्थित एक दुकान के अंदर मौजूद दो लोगों को आपदा प्रतिक्रिया दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
|