logo

छठ पर्व पर 27 अक्टूबर को दिल्ली में रहेगा सरकारी अवकाश

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व के अवसर पर 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि चार दिवसीय इस उत्सव का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है, इसी कारण सोमवार को अवकाश रखा गया है। बयान में कहा गया है कि इस दिन श्रद्धालु जलाशयों के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और इसकी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं। परिवार विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रकृति को समर्पित छठ त्योहार में लोग सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आस्था, भक्ति के साथ ही स्वच्छता का भी प्रतीक है, जो प्रकृति, जल और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
25-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10860