हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि हादसा गांव अनिगढी के पास हुआ, जब अनिल (19) और करण (20) सादाबाद की ओर जा रहे थे। सामने से आती बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।
चंदपा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
24-October-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10858