logo

रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर में 70 लाख रुपये के छठ घाट का उद्घाटन, आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 70 लाख रुपये से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया और कहा कि इस साल यह त्योहार पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दल आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता झूठ फैला रहे हैं।गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारे काम में खामियां निकालने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 11 साल सत्ता में रहते हुए कोई विकास कार्य नहीं किए।मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान कहा, ‘‘झूठ फैलाना और प्रचार करना उनकी आदत है। लेकिन भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। अभी तो केवल आठ महीने हुए हैं और अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।’’ उन्होंने छठ से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण करते हुए द्वारका क्षेत्र में दो और छठ घाटों का उद्घाटन किया। गुप्ता ने बताया कि शहर में 1500 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि यमुना तट पर 17 स्थानों पर कई किलोमीटर लंबे हिस्से को उत्सव के लिए विकसित किया जा रहा है।
24-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10854