logo

सोनभद्र में नशे में दामाद ने रिश्तेदार को लाठी से पीटकर हत्या की

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलदेवा में ससुराल आए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने रिश्तेदार की डंडा मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उमेश पथारी (52) बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे गांव के पास आयोजित बिरहा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी चचेरी बहन लालती देवी के बेलछ निवासी दामाद दारा पथारी नशे की हालत में अपनी सास को गाली देने लगा।उमेश ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनके सिर पर लाठी से तेज प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए।थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, उमेश की पत्नी तारा देवी जब मदद के लिए दौड़ीं, तो आरोपी ने उन्हें भी डंडा मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को पड़ोसियों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान उमेश की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

24-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10853