logo

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमयी मौत, वीडियो में लगाए पिता पर पत्नी से संबंध और हत्या की साजिश के आरोप

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
पंचकूला में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मानवाधिकार मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर (35) की मौत ने गहरा रहस्य पैदा कर दिया है। मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए 16 मिनट के वीडियो में अकील ने अपने पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने और पूरे परिवार पर उसकी हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बहन और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अकील को उसके परिवार ने घर में बेहोशी की हालत में पाया था। परिवार का दावा है कि उसकी मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से हुई है। हालांकि, पड़ोसी शमशुद्दीन चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और अकील द्वारा 27 अगस्त को रिकॉर्ड किए गए वीडियो ने इस मौत को संदिग्ध बना दिया है।वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप अकील अख्तर ने वीडियो में अपने पिता पर पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी मां रजिया सुल्ताना और बहन ने उसे मारने या झूठे केस में फंसाने की साजिश रची। उसने बताया कि उसे जबरन नशामुक्ति केंद्र भेजा गया, उसकी कमाई छीन ली गई और लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया।अकील ने दावा किया था कि 2018 में उसे अपने पिता और पत्नी के बीच संबंधों के बारे में पता चला था, जिसके बाद से ही वह तनाव में था। उसने यह भी कहा कि उसने अपनी मां और बहन को उसे नुकसान पहुँचाने की साजिश करते हुए सुना था।पड़ोसी की शिकायत से बढ़ा शक पड़ोसी शमशुद्दीन चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें परिवार के भीतर बढ़ते विवादों और अकील को लगातार मिल रही धमकियों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से इस संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि अकील का वीडियो उसकी जान को खतरे की स्पष्ट चेतावनी था।शिकायत में यह भी कहा गया है कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए अकील के सोशल मीडिया पोस्ट, डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के सदस्यों या सहयोगियों की भूमिका की गहन जांच की जानी चाहिए। पुलिस ने धारा 103(1) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम अकील के डिजिटल रिकॉर्ड और वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है ताकि मौत की असली वजह और आरोपों की सच्चाई सामने आ सके।

21-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10848