logo

तिरुवनंतपुरम छात्रावास में आईटी पेशेवर से यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कझाकूट्टम स्थित एक छात्रावास के कमरे में आईटी पेशेवर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। उसे रविवार रात यहां लाया गया।पुलिस उपायुक्त (तिरुवनंतपुरम सिटी) फराश टी. ने बताया कि आरोपी तमिलनाडु के मदुरै का निवासी है और पेशे से वाहन चालक तथा ट्रक का मालिक है। कझाकूट्टम पुलिस को 17 अक्टूबर को आईटी पेशेवर (पीड़िता) का एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की सूचना मिली थी।पुलिस ने बताया कि लड़की अपने छात्रावास के कमरे में सो रही थी और यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर आरोपी अंधेरे में भाग गया, जिससे लड़की उसकी पहचान नहीं कर पाई। घटना के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। डीसीपी फराश टी. ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
20-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10844