logo

आरएसएस कार्यकर्ता आनंदू अजी की मौत मामला: यौन उत्पीड़न के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने 26 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता आनंदू अजी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आनंदू अजी ने पिछले हफ्ते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।थम्पनूर पुलिस ने कंजिरापल्ली निवासी निधीश मुरलीधरन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन शोषण) के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला कोट्टायम जिले के पोनकुन्नम थाने को सौंप दिया गया है, जहां कथित अपराध हुआ था। पोनकुन्नम थाने के अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही दोबारा प्राथमिकी दर्ज करेंगे और जांच शुरू करेंगे।कोट्टायम के थम्पलक्कड़ निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी नौ अक्टूबर को थम्पनूर के एक लॉज में मृत पाए गए थे। वह आरएसएस के एक कार्यकर्ता थे और लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए 15 पन्नों के सुसाइड नोट में, अजी ने एनएम नाम के एक व्यक्ति का उल्लेख करते हुए बार-बार यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। अजी ने आरएसएस के शिविरों के दौरान यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया, जबकि आरएसएस ने इन दावों को ‘‘संदिग्ध और निराधार’’ बताते हुए खारिज कर दिया और अजी की मौत की व्यापक जांच की मांग की।

18-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10832