logo

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
हरियाणा के नूंह जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के जुर्म में दो आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों को 13 अक्टूबर को दोषी करार दिया गया था तथा सजा बृहस्पतिवार को सुनाई गई।अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 52,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सुनाया। पुलिस के अनुसार, दोषियों की पहचान साहिल उर्फ काला और रिसाल उर्फ सुस्सा के रूप में हुई है, जो नूंह जिले के औथा गांव के निवासी हैं। यह मामला तीन सितंबर 2021 का है।
18-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10830