logo

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार रात जारी बयान में बताया गया कि यह व्यवस्था एक जुलाई 2025 से लागू होगी। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। बयान के अनुसार, महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से मार्च 2026 तक राजकोष पर 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने से नकद भुगतान के रूप में देने का आदेश दिया है।

17-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10821