logo

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवंत मान को जन्मदिन पर दी बधाई

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’’ हास्य कलाकार से नेता बने भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
17-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10819