logo

योगी आदित्यनाथ का राजद-कांग्रेस पर हमला, बोले—‘बुर्के की शरारत’ कर घुसपैठियों को वोट दिलाना चाहते हैं

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन ‘बुर्के की शरारत’ कर घुसपैठियों को वोट दिलाना चाहता है ताकि बिहार के लोगों के अधिकार छीने जा सकें।दानापुर में भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राजद और कांग्रेस चुनावों में पारदर्शिता के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, “क्या उन्हें (घुसपैठियों को) बिहार में वोट देने दिया जाना चाहिए? क्या उन्हें बिहार के लोगों के अधिकार छीनने दिए जाने चाहिए?” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष बिहार के विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है, जबकि एनडीए सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार में जंगलराज और वंशवादी राजनीति का दौर था, जिससे राज्य की छवि खराब हुई, लेकिन पिछले 20 वर्षों में एनडीए ने बिहार को उस कलंक से मुक्त कराया है। योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश और बिहार का रिश्ता आत्मा, संस्कृति और संकल्प का बंधन है। यह रिश्ता भगवान राम और माता जानकी के बंधन जितना अटूट है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि बिहार में डबल इंजन वाली सरकार को और मजबूत करें। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी
16-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10815