|
इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीनों आरोपियों को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एलेक्स फार्म से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छापेमारी कर 9.8 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। नशीला पदार्थ 225 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। अधिकारी ने कहा कि बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में आगे की जांच जारी है।
|