logo

मेरठ में ट्रांसपोर्टर ने पुलिस उत्पीड़न से खाकर खाया जहर, थानाध्यक्ष निलंबित

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर ने पुलिस पर उत्पीड़न और लूट की घटना का मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में भावनपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।परिजनों के मुताबिक यह घटना सोमवार देर रात की है, जब पुष्पेंद्र से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई थी। उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।पुलिस के इस रवैये से आहत होकर पुष्पेंद्र ने अगले दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में देर रात भावनपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। साथ ही एक दारोगा और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

16-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10810