logo

सुबह रहेगी हल्की धुंध, दोपहर तक साफ रहेगा आसमान

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ रहेगा। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
15-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10794