सीतापुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत
Editor - Omprakash Najwani -
Aagaj Ki Aawaj
सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि महोली थाना क्षेत्र के दुलामऊ गांव निवासी मकू (53) और उसका भाई हरिनाम (48) रविवार को अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रहे थे।
रास्ते में परसौली गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को तुरंत मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
13-October-2025 ||
Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10773