logo

भिवंडी में फर्जी क्लिनिक पर छापा, चार महिलाओं पर मामला दर्ज

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में बिना वैध लाइसेंस के क्लिनिक संचालित करने के आरोप में चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ जारी कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों और पुलिस ने आठ अक्टूबर को गायत्री नगर और गांधी नगर इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान ऐसे क्लिनिकों का पता लगाया गया जहां अयोग्य व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहे थे और एलोपैथिक दवाएं लिख रहे थे।भिवंडी-निजामपुर शहर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब अंसारी की शिकायत पर सलमा बानो जनुएल शेख (40), नीलम रतन चौरसिया (39), नुसरत बानो सुफियान खान (46) और नासाद बानो मुमताज अंसारी (44) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्लिनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन, चिकित्सा उपकरण और फर्जी प्रमाणपत्र जब्त किए गए हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
11-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10761