logo

दिल्ली में साफ आसमान, एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 90 प्रतिशत रही। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

09-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10740