logo

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर खींचतान, जीतन राम मांझी ने संकेत दिए 15 सीटों का

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की खींचतान तेज हो गई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने आगामी चुनावों से पहले एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी कविता के अंश को संशोधित कर अपनी 15 सीटों की मांग का संकेत दिया। मांझी ने लिखा, "हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएँगे।" इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि मांझी गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच चिराग पासवान ने भी अपने पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर एक रहस्यमयी संदेश दिया। लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने लिखा, "पापा हमेशा कहते थे, गुनाह मत करो, गुनाह मत सहो। जीना है तो मरना सीखो, हर कदम पर लड़ना सीखो।" एनडीए के सहयोगी दल सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए बैठकें कर रहे हैं। बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को चिराग पासवान के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्य सरकार के मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे।
08-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10739