logo

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: दो हफ्तों में 6.5 करोड़ महिलाओं की जांच, नड्डा ने बताई ऐतिहासिक उपलब्धि

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj Ki Aawaj
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 17 सितंबर को शुरू किया गया दो सप्ताह का ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान दो अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस दौरान देश भर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच की गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि देश भर में आयोजित 18 लाख से अधिक शिविरों में 6.5 करोड़ महिलाओं की जांच होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नड्डा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 17 सितंबर को शुरू किया गया दो सप्ताह का स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान दो अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस दौरान देश भर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह असाधारण उपलब्धि महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है।’’
04-October-2025 || Aagaj Ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/news/detail/10695