logo

9 सितंबर को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Editor - Omprakash Najwani - Aagaj ki Aawaj
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे और बाढ़ से हुए भारी नुकसान का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का आकलन करेंगे। इसके साथ ही वह पड़ोसी हिमाचल प्रदेश का भी दौरा करेंगे। पंजाब सरकार ने राज्य में आई बाढ़ से 13,289 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सीमावर्ती जिलों सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर राज्य सरकार के साथ साझा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री पठानकोट पहुंचेंगे, जहां उनकी राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की संभावना है। इसके बाद वह कांगड़ा जाएंगे और मौसम अनुकूल रहा तो चंबा जिले के भरमौर भी पहुंच सकते हैं।पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और स्थानीय परिस्थितियों का व्यक्तिगत रूप से आकलन करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं ताकि लोगों को अधिकतम सहायता प्रदान की जा सके। जाखड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की दो टीमें पहले ही पंजाब का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुकी हैं और अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपने वाली हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर नदियों के तटबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दे सकते हैं, जो अवैध खनन और रखरखाव की कमी से कमजोर हो गए हैं। शनिवार को केंद्रीय टीमों ने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर नुकसान का आकलन किया
08-September-2025 || Aagaj ki Aawaj
https://aagajkiaawaj.com/n/d/10458