
हिंदुत्व एकता व राष्ट्र निर्माण को समर्पित मा भारती रक्षा मंच का स्थापना दिवस समारोह संपन्न
किशनगढ़। मा भारती रक्षा मंच संस्थान का 15वां स्थापना दिवस एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आर.के. कम्युनिटी सेंटर में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। समारोह में काचरिया पीठाधीश्वर डॉ. जयकृष्ण देवाचार्य, भारत माता प्रोजेक्ट के संयोजक व पूर्व आरएसएस प्रचारक इंदरचंद राजपुरोहित, गुर्जर समाज के युवा नेता देवराम तेडवा, सेवा भारती संरक्षक सीताराम बंसल, प्रेस क्लब किशनगढ़ अध्यक्ष जसवंत सिंह दारा, विष्णु दत्त शर्मा, बालमुकुंद पुरोहित और मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. जयकृष्ण देवाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि समूचा हिंदू समाज संस्कृति, हिंदुत्व और राष्ट्र की रक्षा के लिए संगठित हो।

इंदरचंद राजपुरोहित ने अपनी पुस्तक ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जरिए हिंदू समाज के ऐतिहासिक विघटन और उसके दुष्परिणामों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का विमोचन प्रयागराज कुंभ में योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया और यह विभिन्न भाषाओं में अनूदित होकर पूरे देश में पढ़ी जा रही है। जसवंत सिंह दारा ने गुरु गोविंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ को हिंदू एकता का प्रतीक बताया। बालमुकुंद पुरोहित ने स्वतंत्रता पूर्व और वर्तमान समय में हिंदुत्व की स्थिति का विश्लेषण करते हुए राष्ट्रहित में एकता को अनिवार्य बताया। देवराम तेडवा ने राष्ट्र की संस्कृति और संस्कारों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हिंदू समाज की संगठित भूमिका पर बल दिया। संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने मंच की गतिविधियों का विवरण देते हुए राष्ट्र समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनय सिंह चौहान ने मंच की आगामी योजनाएं साझा कीं। मंच सचिव पवन जोशी ने सभी का आभार जताया और कार्यक्रम का संचालन सुरेश शारदा ने किया।

कार्यक्रम में मंच से जुड़े राजेश नवहाल, डॉ. अनिल पालीवाल, श्याम मनोहर पाठक, सुरेश शारदा, अमित मेहता, विनोद झंवर, प्रहलाद कुमावत, नंदकिशोर कुमावत, मनोज आर्य, हरकचंद कुमावत, राजेंद्र आचार्य, दौलत सोनी, चंद्रशेखर शर्मा, ममता कंवर, सोनू अग्रवाल, रेनू प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीसरी बार डॉ. विनय सिंह चौहान को अध्यक्ष, पवन जोशी को सचिव और विनोद झंवर कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश शारदा, विशेष कुमावत, घासीराम चौधरी, जितेंद्र सिंह मौलासर, प्रहलाद कुमावत और गोवर्धन सिंह को मनोनीत किया गया। सह कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा तथा सह सचिव सुनील दाधीच, धीरज कुमार सैनी और मनोज आर्य बनाए गए। विधि सलाहकार के रूप में राजेंद्र आचार्य, नंदकिशोर कुमावत और विष्णु सोनी नियुक्त हुए। चिकित्सा प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. प्रवीण गुप्ता और रामनिवास सामरिया को सौंपी गई। समिति सदस्य के रूप में कैलाश कुमावत, दीपक गोयल, गोवर्धन विजयवर्गीय, जितेंद्र तिवारी, रोहित गुर्जर, उगमाराम बालोटिया, नौरत सिसोदिया और योगेंद्र चतुर्वेदी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। काचरिया पीठाधीश्वर डॉ. जयकृष्ण देवाचार्य ने सभी को विधिवत शपथ दिलाई।महिला मंडल की कार्यकारिणी यथावत रखी गई, जिसमें संरक्षक नीतू बल्दवा, अध्यक्ष सरोज शर्मा, सचिव ममता कंवर, उपाध्यक्ष कुसुम कोठारी, कोषाध्यक्ष शिमला कुमावत और सदस्य के रूप में सीमा वार्ष्णेय, रेणुका प्रजापत, उमा काबरा, संगीता अग्रवाल, उषा शारदा, अंजू अग्रवाल व सोनू अग्रवाल को स्थान दिया गया। महिला कार्यकारिणी को भी विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ।
Latest News
