Trending News

सोनभद्र में नशे में दामाद ने रिश्तेदार को लाठी से पीटकर हत्या की

:: Editor - Omprakash Najwani :: 24-Oct-2025
:

सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलदेवा में ससुराल आए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने रिश्तेदार की डंडा मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उमेश पथारी (52) बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे गांव के पास आयोजित बिरहा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी चचेरी बहन लालती देवी के बेलछ निवासी दामाद दारा पथारी नशे की हालत में अपनी सास को गाली देने लगा।

उमेश ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनके सिर पर लाठी से तेज प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए।

थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, उमेश की पत्नी तारा देवी जब मदद के लिए दौड़ीं, तो आरोपी ने उन्हें भी डंडा मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को पड़ोसियों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान उमेश की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन