महिलाओं ने सीखा केक और ब्रेड बनाना, रश्मि जैन से फिर क्लास लगाने की रखी मांग | |
![]() |
|
News -
![]() |
|
|
|
किशनगढ़। लघु उद्योग भारती और महावीर इंटरनेशनल सखी सुमंगला के तत्वावधान में एन के हेली मैक्स में दो दिवसीय केक बेकिंग क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुंबई की सेफ रश्मि जैन ने प्रतिभागियों को केक और ब्रेड बनाने की विभिन्न विधियां सिखाईं।
पहले दिन रश्मि जैन ने बार्बी डॉल केक, मैंगो केक और चॉकलेट केक बनाना सिखाया। वहीं दूसरे दिन ब्रेड बनाना, गार्लिक ब्रेड, पनीर रोल और पाव जैसी रेसिपी सिखाई गईं। दो दिवसीय क्लास में 50 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने क्लास का आनंद लिया और सीखने की प्रक्रिया को उपयोगी बताया। महिलाओं ने रश्मि जैन से आग्रह किया कि वे आगे भी किशनगढ़ में इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। |
|
Website : https://aagajkiaawaj.com/app/news/detail/9675 | |
Video : https://www.youtube.com/watch?v=8ELOHsQJqGE | |