विमान हादसे की सूचना मिलते ही भागीरथ चौधरी ने स्थगित किया भरतपुर कार्यक्रम, जताया गहरा शोक | |
![]() |
|
News -
![]() |
|
|
|
किशनगढ़। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे की दुखद सूचना मिलते ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भरतपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। भागीरथ चौधरी भरतपुर में किसानों को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी मिली। हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपना संबोधन बीच में रोकते हुए सभा को स्थगित करने की घोषणा की और सभी उपस्थित लोगों से संवेदना व्यक्त करने का आग्रह किया। भागीरथ चौधरी ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ यह विमान हादसा बेहद पीड़ादायक और हृदय विदारक है। देशभर के नागरिक इस घटना से व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि इस भयावह दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी दुख व्यक्त किया और लिखा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और हादसे में घायल यात्रियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे। इस मानवीय संवेदना भरे निर्णय को लेकर किसानों और जनप्रतिनिधियों ने भी भागीरथ चौधरी के प्रति सहानुभूति और सम्मान प्रकट किया।
|
|
Website : https://aagajkiaawaj.com/app/news/detail/9674 | |
Video : https://www.youtube.com/watch?v=8ELOHsQJqGE | |