राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प | |
![]() |
|
News -
![]() |
|
|
|
किशनगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किशनगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और उनके द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट ने किसानों, गरीबों और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और प्रेरणा देते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सभापति जगदीप गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आजम कुरैशी, माया मैडम, एडवोकेट विश्राम चौधरी, पार्षद धन्नालाल यादव, मो.तक्की, सुशील अजमेरा, केसरीमल डूकिया, महेंद्र यादव, राकेश शर्मा, राहुल चौरडिया, राधेश्याम वैष्णव, कैलाश शर्मा, शकील कुरेशी, अब्बास अली, महेंद्र सेन, दीपक बिड़ला, अल्लानूर देशवाली, अशोक तेजी, मदन मेघवाल, मोहन गुर्जर, गोवर्धन लाल मेघवंशी, राजीव चुंडीवाल, सत्यनारायण, मोहम्मद यूसुफ, आसिफ भाटी, गोविंद लाल मेघवाल, रामचरण भीचर, गोविंद दायमा, मोहम्मद मुग़य्यर खान और शिवकरण बाकोलिया उपस्थित रहे।
|
|
Website : https://aagajkiaawaj.com/app/news/detail/9673 | |