अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में 10 दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ | |
![]() |
|
News -
![]() |
|
|
|
किशनगढ़। अग्रसेन विहार में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के अंतर्गत 12 जून 2025 को माँ भारती रक्षा मंच के तत्वावधान में 10 दिवसीय नि:शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर में डॉ विनय सिंह चौहान, डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉ उमंग कंवर, डॉ संदीप टाक, डॉ गोपाल सिंह, डॉ पुखराज, डॉ सविता कश्यप और उमा काबरा सेवाएं देंगे। शिविर का उद्घाटन मंच के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा, श्याममनोहर पाठक, राजेश नवहाल, अध्यक्ष डॉ विनय सिंह चौहान, सचिव पवन जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद झंवर एवं किन्नर समाज की प्रमुख गुरु रानी बाई और उनकी टीम ने फीता काटकर किया।माँ भारती रक्षा मंच द्वारा भारतभर से पधारे किन्नर समाज के प्रमुखजनों का पारंपरिक तरीके से उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
|
|
Website : https://aagajkiaawaj.com/app/news/detail/9672 | |
Video : https://www.youtube.com/watch?v=8ELOHsQJqGE | |