मुनि विनम्र सागर महाराज को श्रीफल भेंटकर किशनगढ़ प्रवास हेतु निवेदन
किशनगढ़। संत शिरोमणि आचार्य विधासागर महाराज के सुयोग्य शिष्य केकड़ी में विराजित मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ को किशनगढ़ प्रवास हेतु श्रीफल समर्पित किया। मुनिसंघ का संभवतः केकड़ी से सरवाड़, नसीराबाद, अजमेर होते हुए किशनगढ़ आने का कार्यक्रम है।
श्रीफल समर्पित करने वालों में आदिनाथ पंचायत के उपाध्यक्ष प्रदीप गंगवाल, मंत्री प्राणेश बज, उपमंत्री इंदर चंद पाटनी, लोकेश जांझरी, सुभाष चौधरी, अनिल गगंवाल, श्रैयांस पाटोदी, शेखर पाटनी, राकेश काला, महेंद्र गगंवाल आदि उपस्थित थे।
Latest News
