नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने बहादुर नौसैनिकों को किया सलाम
नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ देश की समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को राष्ट्र सलाम करता है। राष्ट्रपति ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने में भारतीय नौसेना अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।
नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय नौसेना के पराक्रम की याद दिलाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान नौसेना ने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था, और इसी ऐतिहासिक विजय के सम्मान में यह दिवस चुना गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नौसेना दिवस पर राष्ट्र उन सभी नौसैनिकों का सम्मान करता है जो अपने साहस और समर्पण से देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाए हुए हैं।
Latest News
