अतिवृष्टि व जंगली जानवरों से नुकसान को बीमा कवरेज में शामिल करना ऐतिहासिक कदम : भागीरथ चौधरी
नई दिल्ली/जयपुर-अजमेर, 21 नवंबर 2025।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े सुधारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसले देशभर के करोड़ों अन्नदाता किसानों को बड़ी राहत देने वाले ऐतिहासिक सुधार हैं।
भागीरथ चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को और अधिक सशक्त, व्यापक और किसान हितैषी बनाया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अब फसल बीमा योजना में दो बड़े नुकसान भी शामिल कर लिए गए हैं—
-
जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाया गया नुकसान
-
अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़/जलभराव के कारण फसलों की बर्बादी
भागीरथ चौधरी ने कहा कि ये दोनों प्रकार के नुकसान लंबे समय से किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल थे, जो अब बीमा कवर में आने से उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय फसल जोखिम कम करेगा, नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करेगा और किसानों की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करेगा।
भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ठोस सुधार कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाएं और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के इस सशक्त संस्करण का पूरा लाभ उठाएं।
Latest News
