Trending News

जुबिन गर्ग के ‘बोर असम’ सपने को आगे बढ़ाने का गोगोई ने लिया संकल्प

:: Editor - Omprakash Najwani :: 22-Nov-2025
:

गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग के मूल्यों और उनके ‘बोर असम’ (ग्रेटर असम) के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। गोगोई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर असम की शांति, एकता और सांस्कृतिक अखंडता बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

गौरव गोगोई ने लिखा कि वह असम के लोगों के “चौकीदार” बनकर काम करेंगे और एक बड़े, समावेशी असम के निर्माण के लिए प्रयासरत रहेंगे, जहां सभी जाति, पंथ और धर्म के लोगों के साथ समान व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव उनके ‘बोर असोम’ की नींव होगी और वह मानवतावादी मूल्यों के साथ आगे बढ़ेंगे।

गोगोई ने समाज में डर, घृणा और विभाजन फैलाने वाली जातिवादी एवं सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करने का संकल्प भी जताया। उन्होंने कहा कि असम के हितों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर वह बिना किसी डर के अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने असम के पेड़ों, पहाड़ियों, नदियों और वन्यजीवों की रक्षा करने तथा गरीबों और वंचितों का निरंतर समर्थन करने की बात भी कही


विज्ञापन

( Connecting with social media platform )
Facebook | Youtube   | Twitter
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन