गुवाहाटी बना भारत का 30वां टेस्ट स्थल, खेल इतिहास में नया अध्याय
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के भारत के 30वें टेस्ट स्थल बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा एवं अंतिम टेस्ट मैच यहां एसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुवाहाटी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि एसीए स्टेडियम को देश का 30वां टेस्ट स्थल बनते देख गर्व हो रहा है, जिसने असम की क्रिकेट को अपने चरम पर पहुंचा दिया है। सरमा ने कहा कि यह क्षण अनगिनत युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करेगा और राज्य की खेल महत्वाकांक्षाओं को और ऊंचा उठाएगा। उन्होंने इसे असम के लिए नई पारी की शुरुआत बताया।
Latest News
